Posts

Showing posts from April, 2021

द्विबुद्धवाद की अंत्येष्टि

                    द्विबुद्धवाद की अंत्येष्टि  वेदागमिक हिंदू धर्म में भगवान् बुद्ध का क्या स्थान है ,इसको लेकर आज कल विभिन्न भ्रांतियां व्याप्त है। प्रश्न यह उठता है की पुराणों में वर्णित भगवान विष्णु का बुद्धावतार गौतम बुद्ध ही है या कोई और? पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य मतावलंबियों के अनुसार "ब्राह्मण" बुद्ध ( विष्णु अवतार) गौतम बुद्ध से भिन्न है । उनके तर्क कुछ इस प्रकार है - १. भागवत पुराण में वर्णित है की बुद्ध माता अंजना के सुत थे ,जबकि गौतम बुद्ध की माता का नाम यह नही था। २. ब्राह्मण बुद्ध कीकट क्षेत्र (श्रीधरी टीकानुसार गया क्षेत्र ) में अवतीर्ण हुए, जबकि क्षत्रिय गौतम बुद्ध तो नेपाल मे हुए थे। अत: इस विचार के अनुसार विष्णु अवतार बुद्ध अलग है ऐतिहासिक गौतम बुद्ध से, इसी को मै "द्विबुद्धवाद" की संज्ञा देता हूं। द्विबुद्धवाद की पीछे की मंशा क्या थी? और इसका परिणाम क्या होगा? इन प्रश्नों पर हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे । द्विबुद्धवाद का खण्डन  १. नीलमत पुराण में नील कहते है की कलियुग में भगवान विष्णु जगतगुरु  बुद्ध के नाम से  अवतरित होंगे( "विष्णुर्देवो